सड़क हादसे में गाय की मौत पर शव के चारों ओर घूम-घूमकर रोया सांड, चिल्लाता रहा
दोनों गोवंश लंबे समय से एक साथ देखे जाते थे। गाय की मौत पर सांड ने जो व्यवहार किया, वह वाकई मानवता को संदेश देने वाला है। आज के समय में जब इंसानों में संवेदनाएं खत्म होती जा रही है, ऐसे में पशुओं का यह प्रेम और भाव वाकई सोचने पर विवश करने वाला है।

