डूंगरपुर के चौरासी में बीएपी प्रत्याशी अनिल कटारा 23842 वोट से जीते
डूंगरपुर। जिले की चौरासी विधानसभा उपचुनाव में बीएपी प्रत्याशी अनिल कटारा ने 23842 वोटों से जीत दर्ज की है। बीएपी प्रत्याशी अनिल कटारा को 88389 वोट मिले। वहीं भाजपा के कारीलाल को 64547 और कांग्रेस के महेश रोत को 15860 मत मिले। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। […]

