नासिक-शिरड़ी हाइवे पर बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 10 साईं भक्तों की मौत
नासिक-शिरड़ी हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शिरड़ी दर्शन के लिए जा रही साईं भक्तों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। ये हादसा शिरड़ी हाईवे पर पाथरे के पास हुआ। […]

