Rajasthan Weather Update: आज भीलवाड़ा, उदयपुर सहित 30 जिलों में अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की संभावना
राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 30 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

