अजमेर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी पर संगीन आरोप
अजमेर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 65 वर्षीय एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. बच्ची के माता-पिता उसे दोस्त के घर छोड़कर गए थे, तभी बुजुर्ग ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का मेडिकल कराया गया है.

