बदमाशों ने युवक पर 14 बार चाकू से किया वार, हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लिखा- बदला पूरा हुआ
मृतक विपिन किराने की दुकान पर काम करता था। उसका अनस से पहले भी झगड़ा हो चुका था, हालांकि एक माह पहले दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। लेकिन पुरानी रंजिश के चलते अनस ने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

