कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निजी सचिव जासूसी के आरोप में गिरफ्तार! सात बार जा चुका पाकिस्तान!
शकूर खान को पूछताछ के लिए जयपुर लाया जा रहा है। मोबाइल फोन से कोई स्पष्ट वीडियो या फोटो बरामद नहीं हुए हैं, क्योंकि उसने संभवतः उन्हें डिलीट कर दिया था। इसलिए अब उसके मोबाइल की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। सीआईडी और खुफिया एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने उसे जैसलमेर से गिरफ्तार किया। उसके कांग्रेस नेता से कथित संबंधों की भी गहन जांच की जा रही है।

