अहमदाबाद विमान हादसे में उदयपुर के 4 लोग थे सवार, बालोतरा की युवती भी शामिल
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई, जिसमें राजस्थान के पांच लोग सवार थे। हादसे में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के बेटे और बेटी, वल्लभनगर और बालोतरा के यात्री भी शामिल रहे। प्रशासन और सरकार ने पीड़ित परिवारों को सहायता का भरोसा दिलाया है।

