Rajasthan Weather Report : राजस्थान के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे आज (27 जून) 20 से ज़्यादा जिलों में भारी बारिश का ‘रौद्र रूप’ देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट है. अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

