मंत्री कुछ बोल रहे, हलफनामा कुछ दिया और फैसला कुछ आया, SI भर्ती पर पायलट बोले- सरकार कन्फ्यूज
केंद्र में बीजेपी सरकार को 11 साल और राज्य में 2 साल हो गए हैं, इसलिए उन्हें अब अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन उम्मीदों के साथ सरकार बनी थी, वे पूरी तरह से धराशायी हो चुकी हैं और लोग, खासकर नौजवान और किसान, परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार डर के कारण पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है।

